Posts

Showing posts from December, 2022

प्रेम अथवा करियर क्या है महत्वपूर्ण: -

Image
  वर्तमान में अधिकतर समाज में करियर को महत्वपूर्ण माना जाता है, अनेक स्थानों पर आपको लोग बच्चों से कहते मिलेंगे कि बेटा पहले करियर पर ध्यान दो बाकी सब बाद में करना।  बचपन से बच्चों को शिक्षा दी जाती है कि जीवन में प्यार नहीं करियर ही महत्वपूर्ण होता है। और युवा लोग जो वर्तमान में किसी से प्रेम करने लगते है उन्हें कहा जाता है कि प्रेम के चक्कर में मत पड़ो दुःख ही मिलेगा, करियर के पीछे जाओगे तो प्रेम या लड़की तुम्हारे पीछे आएगी। इसतरह की जो सोच समाज में आज बन चुकी है ये सोच कितनी सही है इस विषय में कोई विचार ही नहीं करता बस इस सोच को सही मानकर अपने बच्चों को और आसपास के सभी लोगों को इसी सोच के साथ उपदेश देते है। किन्तु इस सबमें विचार करने की बात ये है कि लोग कहते है करियर के बाद ही प्रेम मिलता है उसके पहले नहीं। अर्थात् ऐसे जीवों को अपने जीवन में कभी प्रेम मिलता ही नहीं, क्योंकि करियर के बाद यदि कोई आपसे प्रेम करता है अथवा विवाह करना चाहता है तो इसका अर्थ है वो आपसे नहीं आपके करियर से, आपके पैसे से, आपके व्यापार से अथवा आपकी नौकरी से प्रेम करता है, उससे विवाह करना चाहता है आपसे ...